हिजबुल्लाह ने दागी मिसाइलें, इज़राइली हवाई हमलों में 26 की मौत

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hezbollah Fired Missiles: इज़राइली युद्धक विमानों (Israeli warplanes) ने पूर्वी और दक्षिणी लेबनान के कस्बों और गांवों पर शनिवार रात हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट में लेबनानी सैन्य सूत्रों ने बताया कि इज़राइली विमानों ने दक्षिणी लेबनान के कस्बों और गांवों पर 19 हमले किए, जबकि पूर्वी लेबनान के क्षेत्रों में 12 हवाई हमले (Air strikes) किए।

14 लोग घायल हुए

लेबनान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के आपातकालीन संचालन केंद्र के मुताबिक दक्षिणी लेबनान में किए गए हमले में कम से कम छह पैरामेडिक्स की मौत (Death of Paramedics) हुई और पांच नागरिक घायल हुए हैं।

वहीं पूर्वी लेबनान में मरने वालों की संख्या 20 पहुँच गई और 14 लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही हिजबुल्लाह ने बयान जारी कर कहा कि उसने इज़राइल में पहली बार तेल अवीव के दक्षिण में स्थित मालम सैन्य कारखाने को मिसाइलों से निशाना बनाया है। इस कारखाने में वायु और मिसाइल रक्षा प्रणालियों का उत्पादन किया जाता है।

Share This Article