शुरू हुआ PM मोदी का भव्य रोड शो, उमड़ पड़ा लोगों का जनसैलाब

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi’s Grand Road Show Begins: राजधानी रांची की सड़कों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का भव्य रोड शो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो चुका है।

सड़क के दोनों ओर PM मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

बताते चलें PM मोदी का रोड शो (PM Modi’s Road Show) OTC ग्राउंड से शुरू हुआ है और यह रोड शो रातू रोड तक होगा। इस दौरान PM मोदी लगभग डेढ़ घंटे तक आम लोगों के बीच रहेंगे।

PM मोदी का यह चौथा रोड शो

गौरतलब है कि रांची में PM मोदी का यह चौथा रोड शो होगा। इससे पहले उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक रोड शो किया था।

इसके अलावा नवंबर 2023 में भी रोड शो किया था और 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान हिनू चौक से रातू चौक तक रोड शो किया था।

Share This Article