डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर लाखों की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Three Smugglers arrested with Opium: पलामू जिले के डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाखों रुपये की अफीम की खेप (Opium Consignment) को पकड़ा है।

यह खेप ट्रेन से चंडीगढ़ ले जाई जा रही थी। इस मामले में RPF ने एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार (Smugglers Arrested) किया है।

अफीम की कीमत लाखों रुपये आंकी गई

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल की पूछताछ में तस्करों ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं, जिनसे उनके नेटवर्क और तस्करी के अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है।

RPF अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई अफीम की बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने गुप्त सूचना पर काम किया था।

पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और तस्करों के अन्य साथियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Share This Article