लवजिहाद, लैंडजिहाद के बाद अब झारखंड पत्थरबाजों की गिरफ्त में, बाबूलाल मरांडी ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Babulal Marandi : झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक मुस्लिम परिवार द्वारा Vote देने की वजह से उसके परिवार को निशाना बनाने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि इमाम मिर्जा नाम के शख्स के घर पर हमला किया गया। न केवल लाठी-डंडों से पीटा गया, बल्कि घर पर पथराव भी किया गया।

इस पर भाजपा नेता Babulal Marandi ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बाबू लाल मरांडी ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं, जिसमें दो लोग जख्मी नजर आ रहे हैं। मरांडी ने X पर लिखा, ‘झारखंड लवजिहाद- लैंडजिहाद के बाद अब पत्थरबाजों की गिरफ्त में आ चुका है।

गांव से निकलने की धमकी

पुलिस के अनुसार, इमाम ने शिकायत में कहा है कि वह साहिबगंज जिले के ग्राम मोहम्मदपुर के रहने वाले हैं।

चुनाव में भाजपा को वोट देने से महबूब शेख, मजहरूल शेख, मुन्ना, मुस्तफा, आशिक शेख ने उन्हें और उनके परिवार को सिर्फ इसलिए परेशान किया गया क्योंकि उन्होंने भाजपा को वोट दिया था।

BJP समर्थित वोटरों को पीट रहे JMM कार्यकर्ता

बाबूलाल ने लिखा है कि विधानसभा चुनाव का परिणाम आते ही हाल यह है कि पत्थर चलाए जा रहे हैं। जेएमएम के गुंडे भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं और वोटरों को पीट रहे हैं।

गांव से बेदखल करने की धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनके हाथ में मुख्यमंत्री से लेकर थाना प्रभारी सभी हैं। इसलिए उनके कुकृत्यों के लिए कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर सकता है। कोई उन्हें कुछ नहीं कर सकता।

Share This Article