बन गई नई सरकार, मगर हेमंत कैबिनेट का विस्तार बाकी, अब विधायकों के लिए…

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Cabinet : 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव (Assembly Election) का रिजल्ट आने के बाद 28 नवंबर को Hemant Soren के शपथ लेने के बाद नई सरकार बन गई। लेकिन, कैबिनेट (Cabinet) का विस्तार अभी बाकी है।

बेशक किन विधायकों को ‘INDIA’ गठबंधन के किन दलों से मंत्री बनाना है, इसको लेकर माथापच्ची जारी है। विधायक टकटकी लगाकर इंतजार कर रहे हैं कि शायद उन्हें मौका मिल जाए।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले सप्ताह के प्रारंभ में ही कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

CM नेताओं से कर रहे बातचीत

विधानसभा सत्र से पहले भी कैबिनेट का विस्तार बात हो रही है। CM अपनी नयी कैबिनेट के साथ सदन जा सकते हैं।

इधर, कांग्रेस में भी आलाकमान ने अब तक मंत्री के नाम मुहर नहीं लगाई है। कांग्रेस के विधायक दिल्ली दौड़ लगा रहे हैं। विधायकों ने आलाकमान के पास अपनी-अपनी दावेदारी पेश की है।

CM हेमंत सोरेन कैबिनेट बंटवारे को लेकर सभी घटक दलों से चर्चा कर रहे हैं। कैबिनेट में सामाजिक संतुलन बनाने पर फोकस किया जा रहा है।

Share This Article