HomeभारतPM मोदी ने किया राष्ट्रपति पुतिन को आमंत्रित, जल्दी आएंगे भारत

PM मोदी ने किया राष्ट्रपति पुतिन को आमंत्रित, जल्दी आएंगे भारत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Modi invited President Putin: PM मोदी (PM Modi) की तरफ से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को भारत यात्रा निमंत्रण मिला है। क्रेमलिन के सहायक यूरी उशाकोव ने एक ब्रीफिंग में यह जानकारी दी।

स्पूतनिक इंडिया के मुताबिक यूरी उशाकोव (Yuri Ushakov) ने कहा, “आप जानते हैं कि हमारे नेताओं के बीच साल में एक बार एक-दूसरे से मिलने का समझौता है। अब, 2025 में नई दिल्ली या भारत में किसी अन्य स्थान पर जाने की बारी हमारी है।’

यूरी उशाकोव ने कहा, “इसके अलावा, मैं यह भी कहना चाहूंगा कि PM मोदी का निमंत्रण मिल चुका है और निश्चित रूप से इस पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा। इसलिए, संभवतः, वर्ष की शुरुआत में हम तारीखें निर्धारित करेंगे।”

इससे पहले 19 नवंबर को क्रेमलिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं।

रूस की प्रमुख समाचार एजेंसी RIA नोवोस्ती ने पेस्कोव के हवाले से कहा, “मुझे उम्मीद है कि जल्द ही, बहुत जल्द ही हम उनकी (व्लादिमीर पुतिन) यात्रा की सटीक तारीखें तय कर लेंगे। आप जानते हैं कि हमारे नेता एक-दूसरे के यहां दौरे करते रहते हैं। इसलिए, निश्चित रूप से, PM मोदी की रूस की दो यात्राओं के बाद, अब राष्ट्रपति पुतिन के भारत आने की उम्मीद है।’

पेस्कोव ने कहा, “हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम इस यात्रा के लिए बहुत सावधानी से तैयारी शुरू करेंगे। हम इसे बहुत महत्व देते हैं लेकिन अभी मेरे पास कोई तारीख नहीं है।”

राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने यह भी बताया कि रूसी राष्ट्रपति के साथ अपने संबंधों के कारण भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पेसकोव ने कहा…

पेसकोव (Peskov) ने कहा, “कम से कम वह (PM मोदी) सीधे तौर पर (रूसी राष्ट्रपति से) जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण है। इससे PM मोदी को स्थिति का निष्पक्ष मूल्यांकन करने का अवसर मिलता है, न कि बाहर से सूचना और प्रचार के दबाव में आने का।”

भारत और रूस के बीच एतिहासिक रूप से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन नियमित रूप से मिलते रहते हैं। जुलाई में, भारतीय प्रधानमंत्री ने 22वें रूस-भारत शिखर सम्मेलन (Russia-India summit) में भाग लेने के लिए मास्को की दो दिवसीय यात्रा की। अक्टूबर में, PM मोदी ने ब्रिक्स समूह के शिखर सम्मेलन के लिए रूसी शहर कज़ान का दौरा किया।

spot_img

Latest articles

साधारण वर्ग के छात्रों को बड़ी सौगात, 9वीं से 12वीं की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी

Increase in Scholarship : झारखंड सरकार अब सामान्य वर्ग के 9वीं से 12वीं में...

इटकी में 75 वर्षीय महिला को डायन बताकर धमकाया

Woman Threatened by Being Branded a Witch : इटकी थाना क्षेत्र के विंधानी गांव...

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत, झारखंड के तीन युवक भी हादसे के शिकार

Massive Fire at Goa Nightclub: गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक...

छापेमारी में खतरा बढ़ा: झारखंड उत्पाद विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी

Jharkhand Excise Department faces severe staff Shortage: झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग...

खबरें और भी हैं...

साधारण वर्ग के छात्रों को बड़ी सौगात, 9वीं से 12वीं की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी

Increase in Scholarship : झारखंड सरकार अब सामान्य वर्ग के 9वीं से 12वीं में...

इटकी में 75 वर्षीय महिला को डायन बताकर धमकाया

Woman Threatened by Being Branded a Witch : इटकी थाना क्षेत्र के विंधानी गांव...

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत, झारखंड के तीन युवक भी हादसे के शिकार

Massive Fire at Goa Nightclub: गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक...