Homeझारखंडओरमांझी 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

ओरमांझी 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

Published on

spot_img

Ormanjhi Ganja Recovered: शहर की ओरमांझी पुलिस ने दो करोड़ का गांजा (Ganja) बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार (Smugglers Arrested) किया है।

इनके पास से कुल 16 प्लास्टिक बोरा में लगभग 406.79 किलोग्राम गांजा, दो हजार नकदी, दो मोबाईल फोन और एक कंटेनर ट्रक (NL01 N6915) बरामद किया गया है।

406.79 किलोग्राम गांजा बरामद

SSP चंदन कुमार सिन्हा (SSP Chandan Kumar Sinha) ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में उत्तर प्रदेश निवासी धर्मवीर सिंह और धनबाद निवासी राजेन्द्र सिंह शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से रांची की ओर ट्रक से गांजा लोडकर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद सिल्ली DSP अनुज उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

SSP ने बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची-रामगढ़ मार्ग में उकरीद नकवाटोली के पास कंटेनर ट्रक को पकड़ा।

तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन के अंदर ड्राइवर सीट के पीछे बने बॉक्स से कुल 16 प्लास्टिक के बोरों में 406.79 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा को सम्बलपुर से लाकर टॉल गेट के आगे रामगढ़ में देना था। SSP ने बताया कि बरामद गांजा का बाजार मूल्य लगभग दो करोड़ रुपये है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...