झारखंड में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, कई जिलों में बारिश की संभावना

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Severe Cold is going to fall in Jharkhand: झारखंड में आज यानी शनिवार को मौसम साफ है, जहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस है।

हालांकि, रविवार से राज्य में ठंड (Cold) बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी झारखंड और इससे सटे इलाकों में हल्की बारिश (Rain) हो सकती है।

प्रभावित जिलों में पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा और रांची शामिल हैं। 9 दिसंबर को भी इन इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

कोहरा छाने के आसार

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना भी है।

स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली के कुछ हिस्सों पर बने सर्कुलेशन के कारण यह बदलाव हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और सर्कुलेशन का असर झारखंड समेत देश के अन्य हिस्सों पर दिखेगा। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश की संभावना है।

Share This Article