झारखंड पुलिस कर्मियों को APR जमा करने का और मिला समय, अब इस तारीख तक…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Police Personnel get more time to submit APR: झारखंड में मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) के अंतर्गत झारखंड पुलिस सेवा केंद्र अधिकारी के लिए APR का ऑनलाइन अभिलेखन (Online Recording of APR) वित्तीय वर्ष 2023-24 से शुरू किया गया है।

इस बार तय समय पर झारखंड पुलिस सेवा के पदाधिकारियों ने एनुअल परफॉरमेंस रिर्पोट (APR) जमा नहीं की। अब एक बार फिर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने Online APR जमा करने का समय दिया है।

10 दिसंबर तक जमा करनी है रिपोर्ट

बता दें कि झारखंड पुलिस सेवा (Jharkhand Police Service) के अधिकारी ऑनलाइन APR भरने की निर्धारित तिथि 15 सितंबर तक APR का भाग एक और दो समर्पित नहीं कर सके।

प्रतिवेदक पदाधिकारी और समीक्षा के स्तर से भी मूल्यांकन के लिए APR लंबित है। अतः झारखंड पुलिस सेवा के सभी पदाधिकारियों को 10 दिसंबर तक APR जमा करने का टाइम दिया गया है।

Share This Article