Homeझारखंडमानवाधिकार के बिना हम स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं कर सकते: डालसा...

मानवाधिकार के बिना हम स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं कर सकते: डालसा सचिव

Published on

spot_img

International Human Rights Day: झालसा रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह DALSA अध्यक्ष रसिकेस कुमार (Rasikes Kumar) के मार्गदर्शन में मंगलवार को आदिम जाति सेवा मंडल विद्यालय डुमरदगा खूंटी में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम (Awareness Program) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए DALSA सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर (Aparna Kujur) ने कहा कि 10 दिसंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है।

हर व्यक्ति को कुछ मूलभूत अधिकार देने की घोषणा की गई

इस दिन को इसलिए खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन हर व्यक्ति को कुछ मूलभूत अधिकार देने की घोषणा की गई थी। यह लोगों को भेदभाव से बचाने और उनके जीवन को सम्मानजनक और बेहतर बनाने के लिए इसकी शुरुआत की गई।

उन्होंने कहा कि मानव अधिकार दिवस हमें याद दिलाता है कि सभी मनुष्य समान हैं और सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं। यह दिन हमें उन लोगों के बारे में सोचने और उनके लिए काम करने का अवसर देता है, जिन्हें उनके अधिकार नहीं मिल पाते हैं।

यह दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि हमें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना चाहिए और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करना चाहिए। मानव अधिकार के बिना हम स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र की कल्पना भी नहीं कर सकते।

कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता मदन मोहन राम, सीनी संस्था के अधिकारी अमित कुमार, कुमार सौरभ, पीएलवी जकरियस मुंडा, अंजनी कुमारी, आदिम जाति सेवा मंडल विद्यालय डुमरदगा के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...