मानगो पुल पर यात्रियों से भरी बस का हुआ ब्रेक फेल, चार गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर…

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bus Accident on Mango Bridge: जमशेदपुर जिले के मानगो पुल के पास यात्रियों से भरी बस का अचानक ब्रेक फेल (Bus Break Fail) हो गया। इस बात की जानकारी होते ही बस में सवारी यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार बस धनबाद के निरसा से चिरकुंडा, रघुनाथपुर और पुरुलिया होते हुए जमशेदपुर जा रही थी। जैसे ही बस मानगो पुल के पास पहुंची, ड्राइवर ने ब्रेक फेल होने के कारण नियंत्रण खो दिया।

जिसके बाद बस ने सड़क पर खड़े चार वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बस की रफ्तार धीमी थी, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कुछ देर बाद बस बीच सड़क पर रुक गई।

मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में कई यात्री सवार थे। हादसे के बाद यात्रियों में डर और अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। वहीं, जिन वाहनों को बस ने टक्कर मारी, उनके मालिकों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया, जिससे सड़क पर जाम लग गया।

हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही मानगो यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मुआवजे (Compensation) की मांग पर सहमति बनने के बाद हंगामा शांत हुआ और यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।

Share This Article