साहिबगंज में बड़ा हादसा, गंगा में डूबी फायर ब्रिगेड वाहन, चालक लापता

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Fire brigade vehicle drowned in Ganga : संताल परगना के साहिबगंज (Sahib Ganj) जिले में आज शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।

गंगा (Ganga) से पानी भरने गई फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की गाड़ी नदी में डूब गई। वाहन का चालक अरुण कुमार भी लापता हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना राजमहल अनुमंडल के गंगा तट पर सुबह करीब 7:45 बजे हुई। राधा नगर में तैनात अग्निशमन वाहन में पानी की कमी हो जाने पर वह गंगा से पानी भरने के लिए तट पर पहुंचा।

गाड़ी के चालक अरुण कुमार गाड़ी को बैक कर रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई और वाहन गंगा में समा गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही राजमहल एसडीओ कपिल कुमार, SDPO विमलेश त्रिपाठी, CO यूसुफ शेख और अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे।

चालक की खोजबीन में जुटे गोताखोर 

चालक अरुण कुमार की तलाश के लिए गोताखोरों को गंगा में उतारा गया। गोताखोर लगातार खोजबीन में जुटे हुए हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक चालक अरुण कुमार का कोई पता नहीं चल सका है।

Share This Article