Homeझारखंडपाकुड़ में मछली व्यापारी की हत्या, पोखर किनारे मिला शव

पाकुड़ में मछली व्यापारी की हत्या, पोखर किनारे मिला शव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Murder of Fish Merchant: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक मछली व्यापारी की हत्या (Murder of Fish Merchant) का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मृतक का शव सोमवार की सुबह मोहनपुर करणडांगा के पास एक पोखर के किनारे मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अशराफुल अंसारी के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने शव को सबसे पहले देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल (Sonajodi Sadar Hospital) भेज दिया है।

पुलिस ने शुरू कर दी जांच

हिरणपुर थाना प्रभारी कुमार सिंह (Kumar Singh) ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव के पास से खून के नमूने लिए गए हैं और अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं।

मृतक के भाई सरफुल अंसारी ने बताया कि अशराफुल रविवार शाम घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से वह लापता था। सोमवार सुबह उसकी हत्या की खबर मिली।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...