Homeबिहारपटना में अब ट्रैफिक चेक पोस्ट पर होगी महिला सिपाही की तैनाती

पटना में अब ट्रैफिक चेक पोस्ट पर होगी महिला सिपाही की तैनाती

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Female Constable will be Deployed at Traffic Check Post: पटना में सभी 54 ट्रैफिक चेक पोस्ट (Traffic Check Post) पर महिला पदाधिकारी से लेकर महिला सिपाही तक की तैनाती होगी।

SP ट्रैफिक अपराजित लोहान ने पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। कहा कि 26 जनवरी से यह नई व्यवस्था बहाल हो जाएगी। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का बदला हुआ चेहरा देखने को मिलेगा।

पुलिस कर्मियों में करीब 300 महिलाएं हैं

इसके लिए 60 महिला पदाधिकारी और 250 सिपाही की अतिरिक्त तैनाती की गई है। 54 में 32 ट्रैफिक चेक पोस्ट में वॉशरूम, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल की गई हैं। जल्द सभी चेक पोस्ट पर मूलभूत सुविधा मुहैया करा दी जाएगी।

गांधी मैदान में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में पहली बार महिला ट्रैफिक पुलिस की टुकड़ी भी भाग लेगी। पटना जिला ट्रैफिक इकाई में तैनात 1374 पुलिस कर्मियों में करीब 300 महिलाएं हैं। इनकी संख्या बढ़ेगी। ट्रैफिक पुलिस के लिए आवंटित 8 पेट्रोलिंग गाड़ी में भी महिला पुलिस ही तैनात कर दी गई है।

इस गणतंत्र दिवस से पहली पाली में ट्रैफिक संचालन का करीब पूरा जिम्मा महिला पुलिसकर्मियों पर ही रहेगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...