Homeझारखंडझारखंड के दो सांसदों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने देवघर AIMS के...

झारखंड के दो सांसदों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने देवघर AIMS के शासी निकाय सदस्य

Published on

spot_img

Governing Body Member of Deoghar AIMS : केंद्र सरकार ने Jharkhand के दो प्रमुख सांसदों (MP’s) को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

गोड्डा (Godda) से सांसद Dr. Nishikant Dubey और लोहरदगा (Lohardaga) से सांसद Sukhdev Bhagat को देवघर एम्स (AIIMS) के शासी निकाय का सदस्य नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इससे संबंधित गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला द्वारा जारी गजट के अनुसार, AIMS अधिनियम के तहत शासी निकाय के सदस्यों का कार्यकाल पांच वर्षों का होगा।

शासी निकाय एम्स की कार्यकारी समिति के रूप में काम करेगी और एम्स के विकास और सुविधाओं पर निर्णय लेगी।

समिति की नियमित बैठकें होंगी, जिसमें एम्स की प्रगति और आवश्यक सुधारों पर चर्चा की जाएगी।

जानिए सांसदों की राजनीतिक पृष्ठभूमि

बताते चलें डॉ. निशिकांत दुबे लगातार चौथी बार गोड्डा से सांसद चुने गए हैं साथ ही झारखंड के सबसे अमीर सांसदों में से एक हैं।

दूसरी ओर, सुखदेव भगत पहली बार लोहरदगा से सांसद बने हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP के समीर उरांव को हराया। उनकी कुल संपत्ति 2.46 करोड़ रुपये आंकी गई है।

दोनों सांसदों की पहचान सदन में अपनी मुखर उपस्थिति के लिए है। सुखदेव भगत वर्तमान में “वन नेशन, वन इलेक्शन” पर बनी जेपीसी समिति के सदस्य भी हैं।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...