सोनाहातु में बड़े धूमधाम से मनाया गया नेताजी जयंती महोत्सव, भव्य सांस्कृतिक मेले का आयोजन

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Netaji Jayanti Mahotsav celebrated : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती महोत्सव (Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti Festival) को सोनाहातु में बड़े धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर तैलवाडीह डिहमोड स्थित सुभाष मैदान में एक भव्य सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

मेला कार्यक्रम में हुई विविध गतिविधियां

मेला कमेटी द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्रिकेट मैच, मुर्गा लड़ाई और चौड़ल प्रदर्शन जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया।

इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। संगीत प्रस्तुति में प्रोवर नायक और गोविंद लाल महतो ने अपने गायन से माहौल को और जीवंत बनाया।

मुख्य अतिथि का संबोधन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, झारखंड लाइब्रेरी फेडरेशन (JLF) के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने नेताजी के योगदान को याद करते हुए कहा, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए अतुलनीय योगदान दिया।

आज उनकी जयंती पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा दें और देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं।”

विशेष अतिथियों का संदेश

तेलवाडीह ग्राम प्रधान भूतनाथ सिंह मुंडा, मुखिया फनी भूषण मुंडा और सिगिद ग्राम प्रधान सच्चिदानंद मुंडा ने भी सभा को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक इसे पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

आयोजन में प्रमुख लोगों की भागीदारी

मेला आयोजन समिति के सदस्य बैजनाथ कोयरी, रसोराम हजाम, अनिल महतो, छोटू सिंह, हीरालाल, सुभाष महतो, नीलकमल और शीवा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की अपील

कार्यक्रम के अंत में देवेंद्रनाथ महतो (Devendranath Mahato) ने सभी से अपील की वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों को न भूलें और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। नेताजी जयंती महोत्सव के इस आयोजन ने एक बार फिर से क्षेत्र में सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का संदेश दिया।

Share This Article