
BJP Working Committee: महुआडांड़ भाजपा महुआडांड़ मंडल (पश्चिमी) की मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हामी दुर्गाबाड़ी में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता श्री अनिल कुमार ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप प्रसाद गुप्ता रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण अभियान, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर गहन मंथन किया गया। मुख्य अतिथि दिलीप प्रसाद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
प्रत्येक बूथ को मजबूत कर हमें 2026 के लक्ष्य को प्राप्त करना है। “मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन हित में सक्रिय, समर्पित और अनुशासित भाव से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थितबैठक में दिलीप जायसवाल मीडिया प्रभारी, बिशनाथ राम, रघुनाथ राम, मेघनाथ सिंह, शिवप्रसाद लोहरा, बीरबल लोहरा, पालो देवी, संपति देवी, सरवंती देवी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया

