बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जानें फिर क्या हुआ

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा पहली बार भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले पार्टी के पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व से पार्टी को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मेदारी मिलना संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और मेहनत का सम्मान है, जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया गया।

अपने स्वागत से अभिभूत डॉ. प्रदीप वर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां निष्ठा और परिश्रम के बल पर साधारण कार्यकर्ता भी उच्च पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दायित्व केवल उनका निजी सम्मान नहीं, बल्कि झारखंड के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य फोकस संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती पर रहेगा, जिसके लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। इस अवसर पर राकेश प्रसाद, मुनेश्वर साहू, दीपक बंका और हेमंत दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।