अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास शास्त्री की हालत नाजुक, लखनऊ PGI में भर्ती

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ram Mandir Priest Hospitalized : Ayodhya राम मंदिर (Ram Mandir) के मुख्य पुजारी (Priest) सत्येंद्र दास शास्त्री (Satyendra Das Shastri) की तबीयत कल रविवार की देर शाम अचानक बिगड़ गई।

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) अत्यधिक बढ़ने के कारण उनकी तबीयत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ (Lucknow) के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (PGI) में भर्ती कराया गया है।

उनके शिष्य प्रदीप दास ने बताया कि ब्लड प्रेशर नियंत्रित न हो पाने के कारण उन्हें तुरंत उन्नत चिकित्सा सुविधा की जरूरत थी।

कुछ पहले पहले भी हुई थी हालत गंभीर

बताते चलें 15 अक्टूबर को भी उन्हें गंभीर स्थिति में लखनऊ PGI के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश चंद्र पांडेय की देखरेख में उनका इलाज हुआ था।

उस दौरान उन्हें कमजोरी के कारण भोजन तक छोड़ना पड़ा था। कई दिनों के इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था, और उन्हें वापस अयोध्या ले जाया गया था।

अब फिर से उनकी हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

1991 से रामलला के मुख्य पुजारी

आचार्य सत्येंद्र दास शास्त्री 1991 से रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में सेवा दे रहे हैं। उनकी देखरेख में मंदिर में कई महत्वपूर्ण अनुष्ठान और धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होते आए हैं।

Share This Article