
नई दिल्ली : कांग्रेस ने बृहस्स्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जाति जनगणना को टालना चाहते हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर ‘अर्बन नक्सल सोच’ का आरोप लगाया था और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। एक साल पहले सरकार ने जातिगत जनगणना की घोषणा की थी।अब प्रधानमंत्री का रुख बदल गया है। उन्होंने कहा, ”पूरा एक साल बीत चुका है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह जातिगत गणना किस प्रकार की जाएगी। इस विषय पर न तो विपक्षी दलों और राज्य सरकारों के साथ कोई संवाद हुआ है और न ही इस क्षेत्र के विशेषज्ञों से कोई सार्थक चर्चा की गई है।’ उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पत्रों का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। हाल ही में संसद के विशेष सत्र के बाद यह साफ हो गया है कि सरकार जाति जनगणना को टालने का इरादा रखती है।

