
नई दिल्ली: कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान छह जवानों के बलिदान के बारे में जानकारी छिपाकर सैनिकों का अपमान किया गया और इस विषय पर देश की संसद को भी गुमराह किया गया। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पिछले साल मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में दिए गए भाषण के एक हिस्से का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा किया, जिसमें सिंह यह कहते सुने जा सकते हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश के जांबाज सैनिकों को कोई क्षति नहीं हुई है।

