Homeझारखंडकैप्टन कूल के नए घर का भी नंबर ‘7’, दीवारों में माही...

कैप्टन कूल के नए घर का भी नंबर ‘7’, दीवारों में माही का फेमस हेलीकॉप्टर शॉट

Published on

spot_img

MS Dhoni New House : महेंद्र सिंह धोनी का Helicopter Shot और उनका Lucky Number 7 एक बार फिर से चर्चा में आया है। इसकी वजह उनका ग्राउंड में कोई Shot या उनकी जर्सी पर लिखा नंबर नहीं है बल्कि इस बार यह दोनों उनके Ranchi के घर की वजह से चर्चा में आए हैं।

Jharkhand की राजधानी रांची के Harmu Road पर मौजूद महेंद्र सिंह धोनी का आलीशान मकान का रेनोवेशन किया गया है। मकान को बाहर से देखने पर ऐसा लगता है मानों यह उनके फैंस के लिए विशेष तौर पर सजाया गया है।

धोनी के बंगले पर 7 नंबर ने लगाए चार चांद

जी हां, देश के युवाओं के चहेते और दुनिया के सफलतम कप्तानों में शुमार Mahendra Singh Dhoni का रांजी के हरमू रोड पर आलीशान मकान बना है। उनके घर का नाम ‘Shourya’ है। इसी घर में महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ रहते थे। हालांकि धोनी यहां अब कभी-कभी ही आते और ज्यादातर शहर के बाहर बने अपने Farm House पर अपने परिवार के साथ रहते हैं।

इस घर को स्पेशल तरीके से रोनेवेट किया गया है। अब आते-जाते लोगों को धोनी का घर देखकर उनके कप्तानी के दिन जरूर याद आ जाएंगे।

हरमू रोड वाले पर लगा 7 नंबर

महेंद्र सिंह धोनी के हरमू रोड वाले घर पर अब लोगों को बड़ी साइज में 7 नंबर लगा हुआ दिखाई दे रहा है। इस 7 नंबर को धोनी अपना लकी नंबर मानते हैं और इसी नंबर की जर्सी पहनकर वह खेला करते थे। धोनी का जन्म 7 July को हुआ था इसलिए 7 तारीख और सातवां महीना होने की वजह से धोनी इस नंबर को खुद के लिए बहुत लकी मानते हैं।

जब धोनी ने International Cricket से सन्यास लिया तो BCCI ने उनके सम्मान में इस 7 नंबर वाली जर्सी को भी रिटायर कर दिया था। इसका मतलब है कि अब कोई इस जर्सी को पहनकर नहीं खेल सकता।

हेलिकॉप्टर शॉट की तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी अपनी कीपरिंग और कप्तानी के लिए जितना फेमस हुए उससे ज्यादा वह अपने हेलिकॉप्टर शॉट के लिए जाने जाते हैं। इस शॉट को धोनी का Winning Shot माना जाता है। यह उनका सिग्नेचर शॉट था जो फैंस के दिलों में आज भी जिंदा है। उनके उसी हेलिकॉप्टर शॉट को मारते हुए उनकी तस्वीर भी उनके मकान में नंबर 7 के बगल में लगाई गई है।

इतना ही नहीं उनके घर के एक तरफ कई सारें शीशें लगाए गए हैं जिनमें धोनी के मैदान में खेलने के अलग-अलग अंदाज को दर्शाया गया है। जिनमें कीपरिंग से लेकर अलग-अलग शॉट खेलने की तस्वीरें शामिल हैं।

2010 में बनाया था घर

धोनी ने अपने इस घर को 2010 में बनाया था। दरअसल, 2009 की शुरुआत में झारखंड आवास बोर्ड की तरफ से धोनी को तोहफे में एक Plot दिया गया था। धोनी ने इसके पीछे एक और प्लाट खरीद के घर का निर्माण कराया। उसका नाम शौर्य रखा था। अब शौर्य का नया लुक देख लोग दीवाने हो रहे हैं।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...