गिरिडीह में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 100 लीटर महुआ शराब जब्त

गिरिडीह में उत्पाद विभाग ने पचंबा और मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 100 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। अभियान में गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih News : गिरिडीह जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पचंबा और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की गई। इस दौरान करीब 100 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई।

उत्पाद विभाग की टीम ने पचंबा, तेलोडीह, परसाटांड़ और बोडो दुर्गा मंदिर के पीछे समेत कई स्थानों पर अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान अवैध महुआ शराब बरामद की गई। हालांकि, इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। विभाग की टीम शराब के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

अवैध शराब के कारोबार पर प्रशासन की नजर

जिला प्रशासन अवैध शराब के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को ऐसे मामलों पर नजर रखने और सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

इस छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के सदर अंचल के एसआई सुमितेश कुमार और गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर शिकंजा कसने की कोशिश की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।