रांची नगर निगम की होल्डिंग टैक्स के बडे़ बकाएदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Municipal Corporation: रांची नगर निगम होल्डिंग टैक्स के बडे़ बकाएदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। निगम के प्रशासक ने पत्र जारी कर कहा है कि रांची में ऐसे 73 बडे़ बकायादार हैं, जिनपर निगम का 2.33 करोड़ रुपये होल्डिंग टैक्स बकाया है।

गुरुवार को 73 बडे़ बकायादारों को अंतिम नोटिस जारी

पत्र में कहा गया है कि निगम ने पूर्व में 100 प्रमुख बकायादों को नोटिस जारी कर होल्डिंग जमा करने को कहा था, लेकिन इनमें से केवल 27 ने ही बकाया होल्डिंग की राशि जमा कराई है। शेष 73 लोगों ने बकाया जमा नहीं कराया है। निगम की ओर से इन बडे़ बकायादारों का नाम भी बताया है, जिसमें मुख्य रूप से मेसर्स बीआईटी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मोदस्सशर, हुसैन, दानिश, शीला देवी पोददार, मंजुला देवी, चिकित्सक संघ, डॉक्टर क्लिब, छोटानागपुर पब्लिक स्कूल ,सुखनाथ महतो, बिनोद प्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह और अन्य, सरोज देवी शर्मा, सुबोध कुमार प्रसाद, बीआईटी मेसरा, शुत्रुघ्न सिंह समेत अन्य का नाम शामिल है।

वहीं निगम ने कहा है इन 73 बडे़ बकायादारों को गुरुवार को अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। यदि तीन दिनों के भीतर टैक्स जमा नहीं कराते हैं तो इनकी जलापूर्ति और कूड़ा उठाव जैसी अन्‍य जरूरी सेवाएं बंद कर दी जाएगी।

Share This Article