रांची में गूंजेगा ‘हर हर महादेव’, भव्य शिव बारात की तैयारियां पूरी

News Aroma
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mahashivratri, Shri Shiv Baraat event: इस महाशिवरात्रि, श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर रांची की ओर से एक भव्य और अलौकिक शिव बारात निकाली जाएगी।

इस बार भगवान शिव ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’ के स्वरूप में अपने भूत-प्रेतों के साथ नजर आएंगे।

आयोजन समिति का दावा है कि इस दिव्य झांकी के दर्शन मात्र से भक्तों का कल्याण होगा।

51 माताएं करेंगी आरती, शिव विवाह होगा विधि-विधान से

प्रेसवार्ता में संरक्षक सूर्यभान सिंह, अध्यक्ष राजेश साहू एवं प्रवक्ता बादल सिंह ने बताया कि भगवान शिव जब दूल्हे के रूप में नगर भ्रमण करेंगे, तब 51 माताएं उनका परछन और दिव्य आरती करेंगी।

शिव बारात में राम-लक्ष्मण-सीता, राधे-कृष्ण, मां दुर्गा, महिषासुर मर्दिनी सहित अन्य देवी-देवता भी शामिल होंगे। भूत-प्रेतों की टोली अपने स्वामी की बारात की खुशी में तांडव नृत्य करेगी।
शिव विवाह रांची के पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से संपन्न होगा।

बारात शनि मंदिर अपर बाजार, शहीद चौक, फिरायालाल चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, रातू रोड होते हुए पिस्का मोड़ पहुंचेगी।

देशभर के कलाकार होंगे शामिल, इको-फ्रेंडली झांकी बनेगी आकर्षण का केंद्र

मुख्य संरक्षक सुबोधकांत सहाय ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी शहरवासी इस अद्भुत शिव बारात के दर्शन करेंगे।

संरक्षक कुणाल अजमानी एवं सूर्याभान सिंह ने बताया कि बारात पूरी तरह इको-फ्रेंडली होगी और जीवंत झांकी इसका मुख्य आकर्षण रहेगी।

इस आयोजन के लिए देशभर से कलाकार बुलाए गए हैं।

शिव तांडव, काली तांडव और भजन संध्या से गूंजेगा रांची

इस बार शिव तांडव, 21 कन्याओं द्वारा काली तांडव, अघोरियों का तांडव नृत्य, भजन संध्या, झारखंड का प्रसिद्ध ताशा पार्टी और प्रेम नृत्य आकर्षण का केंद्र होंगे।

बारात में पांच भव्य रथ होंगे, जिनके सारथी घोड़े होंगे। इसके अलावा 14-15 गाड़ियों को फूलों से सजाया जा रहा है।

‘हर घर शिव’ अभियान जारी

श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के अध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि हर घर शिव कार्यक्रम के तहत शहरभर में भगवान शिव के प्रति आस्था जगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रेसवार्ता में राजकुमार तलेजा, दीपक नंदा, बादल सिंह, गगन कुमार, शुभाशीष चटर्जी, उर्मिला चौधरी, स्वपना चटर्जी, पूनम जायसवाल, राजीव वर्मा, अमन सिंह, राम सिंह, कुमकुम गुप्ता, अनीश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे

Share This Article