HomeUncategorizedस्मृति ईरानी ने अमेठी में कराई आवास के लिए जमीन की रजिस्ट्री

स्मृति ईरानी ने अमेठी में कराई आवास के लिए जमीन की रजिस्ट्री

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

अमेठी: केंद्रीय वस्त्र मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने  गौरीगंज उपनिबंधक कार्यालय पहुंचकर अपने आवास के लिए भूमि की रजिस्ट्री कराई।

रजिस्ट्री  के बाद स्मृति ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता ने उनसे अमेठी में आवास बनाने का आश्वासन मांगा था, जिसे मैंने पूरा किया।

स्मृति ने कहा कि अमेठी उनके लिए घर की तरह है।

2014 से ही अमेठी से चुनाव लड़ने के बाद  यह मेरे  लिए संघर्ष द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान का प्रतीक रहा है। पिछले 10 वर्ष से जनपद है और 50 वर्ष गांधी नेहरू खानदान यहां सक्रिय है।

उन्होंने क्या किया और हम क्या कर रहे हैं फर्क साफ है। स्मृति ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अमेठी में कराए गए विकास कार्यों की फेहरिस्त भी गिनाई।

उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के जिले में तमाम कार्य किए जा रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज ,सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय के साथ ही अमेठी ओवरब्रिज व रेलवे के तमाम कार्य यहां हो रहे हैं।

 रायबरेली के बाबत पूछे गए प्रश्न के जवाब में स्मृति ने कहा कि रायबरेली में भाजपा का कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष कर रहा है जबकि वहां की सांसद गायब हैं।

स्मृति ने कहा कि आवास के शिलान्यास और भूमि पूजन में हर गांव से लोगों को बुलाया जाएगा।

रजिस्ट्री कराने के बाद स्मृति बार एसोसिएशन के शेड में भी गई।

वहां अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया और दीवानी बनवाए जाने की मांग की।

लाइब्रेरी व उपभोक्ता न्यायालय कलेक्ट्रेट के निकट ही चलाए  की भी मांग उठी।

स्मृति ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। अधिवक्ताओं के साथ चाय पी व फोटो भी खिंचाई। सभी को दिल्ली आने का आमंत्रण भी दिया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...