Homeझारखंडझारखंड में DSP या हाई रैंक के अधिकारियों की शिकायत पर होगी...

झारखंड में DSP या हाई रैंक के अधिकारियों की शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Complaint lodged with Jharkhand State Police Complaint Authority: झारखंड में डीएसपी या इससे ऊपर रैंक के अधिकारी अगर किसी व्यक्ति को परेशान कर रहे हैं, तो वह बिना किसी डर के झारखंड राज्य पुलिस शिकायत प्रधिकार में शिकायत दर्ज करा सकता है।

राज्य सरकार ने इस संबंध में आम लोगों को जागरूक करने के लिए सूचना जारी की है।

शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

किन मामलों में कर सकते हैं शिकायत

झारखंड राज्य पुलिस शिकायत प्रधिकार में डीएसपी या उच्च रैंक के अधिकारियों के खिलाफ दुष्कर्म, दुराचार, गलत आचरण या जबरन रोकने के मामलों में शिकायत दर्ज की जा सकती है।

प्रधिकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

प्रमाण के साथ करनी होगी शिकायत

शिकायत दर्ज कराने के लिए शिकायतकर्ता के पास ठोस प्रमाण होना जरूरी है।

गुमनाम पत्र के माध्यम से की गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। पुलिस प्रधिकार ने कहा है कि शिकायत बिना साक्ष्य के मिलने पर आगे की जांच संभव नहीं होगी।

सत्यता की होगी जांच

शिकायत प्राप्त होने के बाद उसकी सत्यता की जांच की जाएगी।

अगर शिकायत सही पाई जाती है, तो दोनों पक्षों को बुलाकर उनका पक्ष सुना जाएगा।

इसके बाद ही अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

कहां करें शिकायत

वर्तमान में पुलिस शिकायत प्रधिकार का कार्यालय हिनू, रांची में स्थित है।

इसके अध्यक्ष सेवानिवृत्त IPS अधिकारी PRK नायडू हैं। नागरिक अपनी शिकायत प्रमाणों के साथ यहां दर्ज करा सकते हैं।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...