शुरू हुआ माह-ए-रमजान का पाक महीना, जानें सेहरी और इफ्तार का टाइम टेबल

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramazan Festival: चांद का दीदार होने के बाद रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। रामगढ़ जिले में शनिवार के शाम लोगों ने चांद देखा। रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर का नौवां महीना है, जो शाबान के बाद आता है।

यह इस्लाम धर्म के लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है। इस पवित्र महीने के दौरान, मुसलमान 30 दिनों तक रोजा रखते हैं। रमजान के दौरान रोजा रखना जरूरी माना गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी खाया-पीया नहीं जाता है।

साथ ही तामसिक चीजों से दूरी रखी जाती है। यह पवित्र अवधि कुरान पढ़ने, नमाज अदा करने और अच्छे कर्म करने पर जोर देती है।

इस्लाम में रमजान को एक पवित्र महीना माना जाता है, जो ईश्वरीय दया और आध्यात्मिकता का प्रतीक है।

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पवित्र महीने के दौरान पैगंबर मुहम्मद को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थीं। यह महीना आध्यात्मिकता, अनुशासन और एकता को बढ़ावा देता है।

माना जाता है कि रमजान के दौरान रोजे रखने से व्यक्ति का शरीर और आत्मा दोनों ही शुद्ध होते हैं।

इसके साथ ही अल्लाह जीवन में बरकत प्रदान करते हैं।

रांची 02 मार्च 2025

सेहरी का समय- सुबह 04 बजकर 49 मिनट
इफ्तार का समय – शाम 5 बजकर 52 मिनट

पटना 02 मार्च 2025

सेहरी का समय- सुबह 04 बजकर 54 मिनट
इफ्तार का समय – शाम 5 बजकर 53 मिनट

नई दिल्ली 02 मार्च 2025

सेहरी का समय- सुबह 05 बजकर 40 मिनट
इफ्तार का समय – शाम 06 बजकर 22 मिनट

Share This Article