रांची पुलिस ने अमर को औरंगाबाद से किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी अमर शर्मा को पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। रविवार रात पुलिस आरोपी को रांची लेकर पहुंची, जहां उससे आगे की पूछताछ जारी है।

कैसे रची गई साजिश?

आरोपी अमर शर्मा ने पड़ोस में रहने वाली चार साल की मासूम को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जब बच्ची घर लौटी, तो मां ने उसकी हालत देखकर शक जताया। बच्ची के बताने पर परिवार को पूरे मामले की जानकारी हुई।

बिहार में छिपा था आरोपी

घटना के बाद आरोपी फरार होकर बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर भाग गया था। रांची पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस जघन्य अपराध के बाद इलाके में आक्रोश है और लोग आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Share This Article