Jharkhand Budget 2025 : शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा, बजट में दो यूनिवर्सिटी और पांच लॉ कॉलेज खोलने का प्रस्ताव

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Budget 2025: झारखंड सरकार ने बजट 2025-26 में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रस्ताव रखे हैं।

सरकार ने राज्य में दो नई यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा की है, जिसमें स्किल यूनिवर्सिटी और फिनटेक यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

इसके अलावा, पांच जिलों में लॉ कॉलेज और छह जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी

सरकार ने रांची, जमशेदपुर, पलामू, धनबाद, हजारीबाग और देवघर में स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मास कम्युनिकेशन खोलने की योजना बनाई है।

इसके साथ ही, रांची, धनबाद, दुमका और पलामू में लॉ कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव दिया गया है, जिससे कानूनी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 7470 करोड़ 50 लाख 86 हजार रुपये की व्यवस्था की गई है।

राज्य के खूंटी, गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में PPP मोड पर मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा।

पेयजल और स्वच्छता पर जोर

राज्य में पेयजल और स्वच्छता सुविधाओं के लिए 4710 करोड़ 2 लाख 56 हजार रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।

इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

शिक्षा के लिए बड़ा बजट आवंटन

प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए 15 हजार 198 करोड़ 30 हजार रुपये और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए 2409 करोड़ 20 लाख 96 हजार रुपये की राशि प्रस्तावित है।

सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर सुधरेगा।

Share This Article