ACB ने घूस लेते कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Computer Operator Taking Bribe: चतरा जिले के सिमरिया अनुमंडल कार्यालय से ACB की टीम ने घूस लेते कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है।

सिमरिया SDO के गोपनीय कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर आफताब अंसारी की गिरफ्तारी हुई है।

उसे 10 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।

अनुमंडल कार्यालय परिसर से भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने अभियान चलाकर ऑपरेटर को घूस की रकम के साथ गिरफ्तार किया है।

सिमरिया प्रखंड के शिला गांव निवासी अनिल कुमार से लंबित भूमि वाद के मामले में उसके पक्ष में फैसला दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग की थी।

पीड़ित ने इसकी जानकारी ACB को दी थी। ACB ने जांच पड़ताल के बाद मामले को सही पाया।

इसके बाद ACB टीम ने पहली किस्त के रूप में 10 हजार लेने के क्रम में कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया।

आफताब सिमरिया ब्लॉक के पुंडरा गांव निवासी बताया जा रहा है।

गिरफ्तारी के बाद आफताब को ACB हजारीबाग ले गई है।

ACB SP आरिफ इकराम ने गिरफ्तारी की पुष्टि की

Share This Article