JAC रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू! मैट्रिक और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अप्रैल से, जल्द आएंगे नतीजे

ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होगी, जिसके लिए राज्यभर में 60 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं

News Update
3 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JAC Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2025 के नतीजों (Matriculation and Intermediate Examination Result) की घोषणा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा समाप्त होने के बाद लाखों छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होगी, जिसके लिए राज्यभर में 60 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।

JAC ने साफ किया है कि इस बार पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सभी मूल्यांकन केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिससे किसी भी गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। मूल्यांकन का काम तेज़ी से पूरा कर 10 जून तक परीक्षा परिणाम जारी करने की योजना बनाई गई है।

मूल्यांकन प्रक्रिया की तैयारियां पूरी, शिक्षकों की नियुक्ति जल्द

इस साल लगभग 10,000 परीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जो उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं को 24 मार्च से सभी जिलों के ट्रेजरी से निकाला जाएगा, और इस महीने के अंत तक सभी मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचा दिया जाएगा।

बोर्ड ने परीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मूल्यांकन निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि रिजल्ट घोषित करने में किसी प्रकार की देरी न हो।

कड़ी सुरक्षा में होगी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच

इस बार मूल्यांकन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रत्येक केंद्र पर CCTV कैमरों के अलावा विशेष पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया जाएगा, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू

JAC ने जानकारी दी है कि अप्रैल के अंत तक कॉपियों की जांच पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म होते ही मई के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

इस बार मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में करीब 8 लाख छात्र शामिल हुए हैं। तीनों संकाय – साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट 10 जून तक घोषित किए जाने की संभावना है।

छात्रों को कब और कैसे मिलेगा रिजल्ट

छात्र अपने रिजल्ट को JAC की आधिकारिक website पर ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा, बोर्ड SMS और डिजिलॉकर जैसी सेवाओं के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे कोई भी अपडेट जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अफवाहों से बचें।

Share This Article