विवाहिता ललिता देवी का मिला शव, 14 साल पहले किया था लव मैरिज, हत्या का आरोप

मायके वालों ने बताया कि इस बार रस्सी के सहारे गला दबाकर हत्या कर दिया गया और उसे खुदकुशी का रूप दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मृतका को नौ वर्ष का पुत्र और 12 वर्ष की एक पुत्री है। घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। दूसरी ओर पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Married woman Lalita Devi’s body found: कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत के ग्राम बिगहा मे बुधवार सुबह एक घर से संदिग्ध अवस्था में विवाहित महिला का शव बरामद हुआ है।मृतका की पहचान ललिता देवी ( 30 ) के रूप मे हुई है। महिला के ससुराल वालों के अनुसार महिला का शव दुपट्टा के सहारे ऊपर लटका हुआ था, उसने खुदकुशी कर ली।

वहीं दूसरी ओर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि ललिता देवी की विवाह 2011 में प्रेम विवाह हुआ था।

इसके बाद से ही दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। साथ ही बताया कि 2016 मे भी अपेंडिक्स की दवा के साथ मिलाकर जहर खिला दिया गया था। लेकिन मायके वालों की ओर से सदर अस्पताल ले जाया गया था जहां स्वस्थ हुई थी। जिसके कुछ साल बाद फिर एक बार जहर देकर मारने का प्रयास किया गया था परंतु उस समय भी सदर अस्पताल में ही ठीक हुई थी।

मायके वालों ने बताया कि इस बार रस्सी के सहारे गला दबाकर हत्या कर दिया गया और उसे खुदकुशी का रूप दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मृतका को नौ वर्ष का पुत्र और 12 वर्ष की एक पुत्री है। घटना की सूचना मिलते ही नवलशाही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है। दूसरी ओर पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article