Homeक्राइमशादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, दर्ज हुई FIR

शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, दर्ज हुई FIR

Published on

spot_img

Had physical relationship by giving false promise of marriage:पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझगांव थाना क्षेत्र में एक युवती ने अरशद आलम नामक युवक पर शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में दूसरी लड़की से शादी की तैयारी करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत पर मंझगांव थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अरशद आलम फरार है, और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

पीड़िता (22) ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले, मार्च 2023 में एक विवाह समारोह में उसकी मुलाकात अरशद आलम (26) से हुई थी।

अरशद ने उसे प्रेम-प्रसंग में फंसाया और शादी का वादा करके कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने कहा कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो अरशद ने न केवल इनकार कर दिया, बल्कि अपने पिता और मामा के साथ मिलकर उसकी मारपीट की और उसे भगा दिया।

पीड़िता को बाद में पता चला कि अरशद किसी दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहा है। इसके बाद, 22 अप्रैल 2025 को वह मंझगांव थाने पहुंची और अरशद, उसके पिता, और मामा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस से त्वरित कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...