CM हेमंत सोरेन ने सरायकेला और गुमला के DC को PM अवॉर्ड के लिए दी बधाई

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त (DC) रवि शंकर शुक्ला और गुमला के DC कर्ण सत्यार्थी से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान CM ने दोनों अधिकारियों को प्राइम मिनिस्टर अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से सम्मानित होने पर बधाई दी और उनके योगदान की जमकर तारीफ की।

क्यों मिला सम्मान?

21 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सिविल सेवा दिवस समारोह में PM नरेंद्र मोदी ने दोनों DCs को सम्मानित किया। सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के प्रभावी और नवोन्मेषी क्रियान्वयन के लिए देशभर में पहला स्थान मिला।

वहीं, गुमला जिले को नवाचार और लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया गया।

CM ने कही ये बात

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में आप जैसे अधिकारियों की भूमिका अहम है।

इस सम्मान ने पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है।” CM ने भरोसा जताया कि झारखंड भविष्य में विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में नए कीर्तिमान गढ़ेगा।

यह सम्मान सरायकेला और गुमला के प्रशासनिक नवाचार और समर्पण का प्रतीक है। दोनों DCs ने आकांक्षी ब्लॉक और जिला कार्यक्रमों को जमीन पर उतारकर विकास की नई मिसाल कायम की है।

इस मुलाकात में CM ने अधिकारियों को और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया।

Share This Article