SP हारिश बिन जमां ने 9 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Illegal sand trade: लोहरदगा जिला मै बालू का अवैध कारोबार धडल्ले से हो रहा है। एसपी हारिश बिन जमा खुद सड़क पर शुक्रवार देर रात निकले तो उन्हें भी बालू लदे अवैध टैक्टर धडल्ले से दौडते नजर आए ।

SP ने तत्काल कारवाई करते हुए नौ पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। लोहरदगा मे पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि बालू का अवैध परिवहन हो रहा है।

सच क्या है यह देखने के लिए लोहरदगा SP खुद सड़क पर निकल पड़े। जो कुछ भी नजर आया, उसके बाद लोहरदगा SP ने बड़ी कार्रवाई कर दी है।

खुद लोहरदगा SP हारिश बिन जमां ने इस मामले की पुष्टि की है। बालू के अवैध परिवहन के मामले में लोहरदगा में बड़ी कार्रवाई हुई है।

लोहरदगा SP ने पूरे मामले की जांच कराई और खुद भी मामले की सत्यता जानने को लेकर सड़क पर निकले थे। जिसमें पाए गए तथ्यों के आधार पर SP ने कार्रवाई की है ।

लोहरदगा SP हारिश बिन जमां ने बालू के अवैध परिवहन के मामले में नौ पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। ये पुलिसकर्मी थाना ड्यूटी नहीं करेंगे। इनमें भंडरा, लोहरदगा और सेन्हा थाना के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

लोहरदगा SP की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि लोहरदगा शहर के साथ-साथ सेन्हा और भंडरा ब्लॉक में रात के समय बालू के अवैध परिवहन के मामले में लगातार मिल रही शिकायतों के बीच लोहरदगा SP हारिस बिन जमां ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है।

Share This Article