झारखंड में 24 मई तक बारिश-आंधी का अलर्ट, गर्मी से मिली राहत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather News: झारखंड के ज्यादातर जिलों में 24 मई तक मौसम बदला रहेगा। मौसम केंद्र ने तेज हवा, हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। रविवार को रांची समेत कई जिलों में दोपहर में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे कई जगह पेड़ गिर गए।

मौसम केंद्र ने 19 मई के लिए कोल्हान (दक्षिणी हिस्सा) को छोड़कर बाकी जिलों में आंधी और 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है। दक्षिणी हिस्सों में भी तेज हवा की संभावना है। 20-22 मई तक 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

राजधानी में 24 मई तक बारिश, मेघ गर्जन और बादल छाए रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री और न्यूनतम 23-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रविवार को रांची में 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम 22.4 डिग्री रहा।

जमशेदपुर और डालटनगंज में भी छिटपुट बारिश हुई। डालटनगंज सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र ने लोगों से तेज हवा और वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Share This Article