Homeझारखंडवट सावित्री व्रत 26 मई को, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की लंबी...

वट सावित्री व्रत 26 मई को, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News: राज्य भर में सुहागिन महिलाएं 26 मई को वट सावित्री व्रत मनाएंगी। सनातन धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है, जो ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी अमावस्या को मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 26 मई को दोपहर 12:11 बजे शुरू होकर 27 मई को सुबह 8:31 बजे समाप्त होगी। उसी दिन सोमवती अमावस्या भी मनाई जाएगी।

वट सावित्री व्रत विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना से जुड़ा है। यह पर्व सावित्री की अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लाने की पौराणिक कथा से प्रेरित है।

मान्यता है कि वट वृक्ष की पूजा से ब्रह्मा, विष्णु और महेश की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य आता है। यह व्रत पापों का नाश करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

विश्व हिंदू परिषद, सेवा विभाग और प्रणामी ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि वट सावित्री व्रत धार्मिक आस्था के साथ-साथ महिलाओं के साहस, समर्पण और प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व भारतीय समाज में महिलाओं की शक्ति और परिवार के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है, साथ ही परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना का अवसर प्रदान करता है।

spot_img

Latest articles

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का तंज, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Congress Taunts Centre Over Renaming of MNREGA: प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार...

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

खबरें और भी हैं...