Homeझारखंडभूमि विवाद ने लिया खूनी रूप, चचेरे भाई ने वार्ड सदस्य पर...

भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप, चचेरे भाई ने वार्ड सदस्य पर तीर से किया हमला

Published on

spot_img

Chaibasa News: चाईबासा के गुआ थाना क्षेत्र के नुईया गांव में सोमवार को भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चचेरे भाई गालू चाम्पिया ने वार्ड सदस्य सोमनाथ चाम्पिया (38) पर तीर-धनुष से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सोमनाथ की पीठ, जांघ और हाथ में तीन तीर लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्या है मामला

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सोमनाथ अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी गालू चाम्पिया ने अचानक उन पर तीरों से हमला कर दिया। घायल अवस्था में सोमनाथ ने पास के ग्रामीणों को सूचना दी और उनकी मदद से गुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

वहां डॉ. संजय मंडल की टीम ने तीर निकालकर उनकी जान बचाई। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि सोमनाथ की हालत अब स्थिर है, लेकिन उन्हें रांची रिम्स रेफर किया गया है।

पुराना विवाद बना कारण

ग्रामीण मुंडा दुरसु चाम्पिया ने बताया कि सोमनाथ और गालू के बीच डेढ़ एकड़ पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गालू पहले भी सोमनाथ पर हमला कर चुका है, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज थी। इस बार विवाद तब भड़का जब सोमनाथ ने जमीन पर खेती शुरू की, जिसे गालू अपनी बताता है।

घटना की सूचना मिलते ही गुआ थाना प्रभारी राकेश कुमार साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गालू चाम्पिया को तीर-धनुष के साथ गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि गालू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (ह्त्या का प्रयास), 326 (खतरनाक हथियार से गंभीर चोट) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को चाईबासा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

रांची के पिठोरिया में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के सोने-चांदी के गहने चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर

Ranchi Crime News: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक पर स्थित रणधीर...

रांची के त्रिलोकी नाथ मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर चोर ले उड़े पैसे, CCTV में कैद हुई वारदात

Ranchi Crime News: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी में कोल्ड स्टोरेज के...

रांची और पटना में ED की बड़ी छापेमारी, सिकंदर यादवेंदु के ठिकाने पर रेड

Ranchi ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 के पेपर...

घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की मौत, पति घायल

Dhanbad News: गुरुवार को पुटकी थाना क्षेत्र के करकेन्द रेलवे स्टेशन के पास एक...

खबरें और भी हैं...