रांची में रथ मेले का भव्य शुभारंभ, प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध, नगर निगम की सख्त कार्रवाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rath Mela Ranchi: राजधानी रांची में 27 जून से शुरू हुए भव्य रथ मेले का शुभारंभ शुक्रवार को धूमधाम से हुआ। पहले दिन ही मेला परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में हजारों तरह की दुकानें सजी हैं, और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बार मेले को प्लास्टिक-मुक्त बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं।

प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध

इस वर्ष रथ मेले में प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने प्लास्टिक कैरी बैग और प्लास्टिक से बनी वस्तुओं की खरीद-बिक्री पर सख्ती बरती है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम मेला परिसर में एक्शन मोड में नजर आई। टीम ने सभी दुकानों का निरीक्षण किया और कई दुकानों से प्लास्टिक सामग्री जब्त की।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रथयात्रा को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक-मुक्त बनाने में सहयोग करें। नगर निगम और प्रशासन की टीमें मेला परिसर में लगातार निगरानी रख रही हैं ताकि प्लास्टिक उपयोग को पूरी तरह रोका जा सके।

Share This Article