कामरेड वृंदा कारात ने शिबू सोरेन से की मुलाकात, जल्द स्वस्थ होने की कामना

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: माकपा की वरिष्ठ नेत्री कामरेड वृंदा कारात ने शनिवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता शिबू सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वृंदा कारात ने विश्वास जताया कि शिबू सोरेन शीघ्र ठीक होकर झारखंड लौटेंगे।
इस दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से भी मुलाकात की। यह जानकारी माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने शनिवार को दी।

Share This Article