झारखंड कांग्रेस नेताओं ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का लिया जायजा, हेमंत सोरेन से की मुलाकात

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शनिवार को दिल्ली पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

यह मुलाकात दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हुई, जहां शिबू सोरेन का इलाज चल रहा है।
मुलाकात करने वालों में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल थे। सभी ने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

देवघर से दिल्ली का सफर

बता दें कि के राजू और केशव महतो कमलेश देवघर जिले में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। लेकिन शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही दोनों नेता तुरंत नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। माकपा की वरिष्ठ नेत्री वृंदा कारात भी शनिवार को शिबू सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंची थीं, जिसकी जानकारी माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने दी।

Share This Article