
Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक अध्यक्ष शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए सोमवार को रांची के रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर विशेष चादरपोशी और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर JMM, RJD और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर गुरुजी की कुशलता के लिए दुआ मांगी।JMM नेता रमजान रजा ने कहा, “गुरुजी शिबू सोरेन झारखंड की आत्मा हैं।
उनके बिना झारखंड अधूरा है। हमने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।” उन्होंने बताया कि यह आयोजन तीनों दलों के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से किया। रजा ने भरोसा जताया कि “झारखंडवासियों की सामूहिक दुआओं से गुरुजी जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटेंगे।”कार्यक्रम में JMM, RJD और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें जुल्फिकार अली भुट्टो, इबरार रिजवी, इरफान, मोहम्मद नसीर, मोहम्मद चांद, मौलाना फजलूल कादिर और मोहम्मद कलीम प्रमुख थे। सभी ने एक स्वर में शिबू सोरेन के स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
