गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत, झारखंड के तीन युवक भी हादसे के शिकार

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Massive Fire at Goa Nightclub: गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब (Nightclub) में भयंकर आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई। यह घटना बर्च बाय रोमियो लेन नाम के क्लब में हुई।

जानकारी के मुताबिक आग किचन में गैस सिलेंडर फटने से लगी। घटना इतनी तेजी से हुई कि धुआं पूरे क्लब में फैल गया और लोग बाहर नहीं निकल पाए।

किचन में सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

हादसे में 4 पर्यटक और 14 कर्मचारी समेत कुल 25 लोगों की जान चली गई। बाकी शवों की पहचान की जा रही है।

इस घटना में 6 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज मिल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

रोजी-रोटी की तलाश में गए थे झारखंड के युवक

मरने वालों में झारखंड के तीन युवा भी शामिल हैं। रांची जिले के फतेहपुर गांव के प्रदीप महतो (24) और विनोद महतो (22) सगे भाई थे।

वहीं तीसरे युवक मोहित मुंडा (22) खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव के रहने वाले थे। ये तीनों काम की तलाश में गोवा गए थे और उसी क्लब में नौकरी कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Chief Minister Pramod Sawant) ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रशासन ने कहा है कि घटना की वजह और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी पड़ताल की जाएगी, ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिवारों को सूचना दी जा रही है।

Share This Article