शराब घोटाला मामला नवीन केडिया की जमानत पर फैसला सुरक्षित, एसीबी की जांच तेज

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया की जमानत याचिका पर सुनवाई की। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस.के. द्विवेदी की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। यह मामला झारखंड के चर्चित शराब घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कर रही है।

 ट्रांजिट रिमांड और अनुपस्थिति

नवीन केडिया को ट्रांजिट रिमांड पर गोवा की अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें चार दिनों की ट्रांजिट बेल मिली थी। अदालत ने उन्हें 12 जनवरी की शाम तक हर हाल में रांची स्थित एसीबी के अनुसंधानकर्ता के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया था। हालांकि, तय समय पर वह एसीबी के सामने पेश नहीं हुए।

 एसीबी की जांच और लुक आउट नोटिस

बताया गया है कि झारखंड में शराब घोटाले के मामले में एसीबी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच कर रही है। नवीन केडिया के फरार होने के बाद उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। एसीबी ने सभी एयरपोर्ट को सूचना दी है कि अगर नवीन केडिया कहीं भी नजर आएं तो उन्हें वहीं रोका जाए।

 देश छोड़ने पर रोक

एसीबी ने स्पष्ट किया है कि यदि नवीन केडिया देश में हैं तो अब वह देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। एजेंसी लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। जानकारी के अनुसार, एसीबी ने उन्हें 8 जनवरी को गोवा के एक स्पा सेंटर में मसाज कराते समय पकड़ा था।

 कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें

अब सभी की नजरें हाईकोर्ट के आने वाले फैसले पर टिकी हैं। जमानत याचिका पर निर्णय आने के बाद यह तय होगा कि आगे की कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में जाएगी। यह मामला राज्य में शराब घोटाले की जांच को लेकर काफी अहम माना जा रहा है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।