रांची में खुलेआम वसूली, बीच सड़क बालू गाड़ी से पैसे लेते दिखी पुलिस

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Open Extortion in Ranchi : राजधानी रांची में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सुजाता चौक पर शुक्रवार रात 9:55 बजे Ranchi Police पर बीच सड़क बालू लदे वाहन से वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है।

पुलिसकर्मी सड़क पर बालू गाड़ी (Sand Cart) को रोककर खुलेआम पैसे की लेन-देन करते नजर आए। यह पूरा मामला सुजाता चौक जैसे व्यस्त इलाके में हुआ, जहां उस वक्त आम लोगों की आवाजाही भी बनी हुई थी।

तस्वीर में कैद हुई पूरी घटना

घटना की तस्वीर Viral होते अब चर्चा का विषय बन गई है। तस्वीर सामने आने के बाद Police की कार्यप्रणाली और अवैध वसूली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

पहले भी उठते रहे हैं सवाल

यह पहला मौका नहीं है जब रांची में बालू परिवहन और Police की भूमिका को लेकर विवाद सामने आया हो।

अवैध बालू कारोबार (illegal Sand Trade) पर कार्रवाई के दावों के बीच इस तरह की तस्वीरें सामने आना प्रशासन की मंशा पर भी सवाल खड़े करता है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।