US ट्रेड डील से भारत को बड़ा फायदा, किसानों और निर्यातकों के लिए खुलेंगे नए मौके

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

US Trade Deal: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को Press Conference में अमेरिका के साथ हुए Trade समझौते की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस डील से भारतीय निर्यातकों को लगभग 30 ट्रिलियन US Dollar के बड़े बाजार तक पहुंच आसान होगी। मंत्री ने साफ किया कि भारत ने अपने किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया है।

किसानों के हित सुरक्षित

पीयूष गोयल ने बताया कि भारत ने America को किसी भी ऐसे एग्रीकल्चर या डेयरी उत्पाद पर कोई छूट नहीं दी है, जिससे भारतीय किसानों को नुकसान पहुंचे।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मीट, चीनी, पोल्ट्री, डेयरी, सोयाबीन, मक्का, चावल, गेहूं, ज्वार, बाजरा, रागी, अमरनाथ, फल, ग्रीन टी, कोको, चना, एनिमल सोर्स प्रोडक्ट्स, नॉन-एल्कोहोलिक चीजें, इथेनॉल और तंबाकू जैसे उत्पादों पर भारत ने किसी तरह की रियायत नहीं दी।

भारत के लिए अमेरिका में 0% टैरिफ

मंत्री ने यह भी बताया कि अमेरिका ने भारत से जाने वाले कई उत्पादों पर 0 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है।

इनमें जेम्स एंड ज्वेलरी, एग्रीकल्चर और फार्मा उत्पाद, चाय-कॉफी, कोकोनट ऑयल, वेजिटेबल ऑयल, कैश्यू नट्स, मसाले, कई फल-सब्जियां शामिल हैं।

इसके अलावा Processed Foods, Aerocraft Parts, Machinery Parts, Pharma की वस्तुएं, कॉपर प्लेटिंग, एल्युमिनियम पार्ट्स, जिंक ऑक्साइड, मिनरल्स और नेचुरल रबर पर भी अमेरिका ने 0 टैरिफ रखा है।

भारतीय सामानों पर टैरिफ घटा

पीयूष गोयल ने बताया कि अमेरिका ने भारतीय सामानों पर औसत टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इससे टेक्सटाइल, कपड़े, चमड़ा और Footwear, Plastic and Rubber Products, Organic Chemicals, Home Decor, हस्तशिल्प और चुनिंदा मशीनरी सेक्टर में नए अवसर पैदा होंगे।

रूसी तेल पर सवाल

रूस से तेल खरीद को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि इस विषय पर विदेश मंत्रालय अलग से जानकारी देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रेड डील से जुड़े सभी फैसले देशहित को ध्यान में रखकर लिए गए हैं।

रोजगार और MSME को बढ़ावा

सोशल मीडिया पोस्ट में पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते से भारत के निर्यात को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

खासकर MSME सेक्टर, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए लाखों नई नौकरियां पैदा होंगी। उन्होंने दोहराया कि इस डील से भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए अमेरिका में 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार खुलेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।