सिल्ली थाना परिसर में महाशिवरात्रि महोत्सव, निकलेगा भव्य शिव बारात और होगा जागरण कार्यक्रम की विशेष आकर्षण के रूप में बिहार के प्रसिद्ध भजन गायक राजू सिंह अनुरागी एंड ग्रुप को जागरण के लिए आमंत्रित किया गया है

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिल्ली : सिल्ली थाना परिसर में रविवार को महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को देखते हुए विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।
महोत्सव के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शिव बारात निकलेगा, जिसमें स्थानीय श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे। शिव बारात क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचेगा, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण के रूप में बिहार के प्रसिद्ध भजन गायक राजू सिंह अनुरागी एंड ग्रुप को जागरण के लिए आमंत्रित किया गया है। उनके द्वारा भक्ति गीतों एवं शिव भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
इस आयोजन को लेकर मंदिर के साथ-साथ पूरे थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी, फूल-मालाओं एवं सजावटी सामग्रियों से परिसर को भव्य रूप दिया जा रहा है, जिससे महोत्सव का माहौल और भी श्रद्धामय बन सके।

श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद के रूप में खीर, पूड़ी, बूंदिया और दाल का लंगर आयोजित किया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर सिल्ली थाना परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।