नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास में बिहार से दिल्ली इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को भोजन कराया।
इससे पहले पटना से दिल्ली आने पर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि गलत तरीके से गिरफ्तार कर उनको प्रताड़ित किया गया। पीएमसीएच में एक सांसद को मात्र एक बोतल पानी दिया गया। जेल के भीतर वे डरकर रहते थे कि न जाने किस झूठे केस में फंसा कर उनका रिमांड पर ले लिया जाए।





