रांची : कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सोमवार को मेयर पद की प्रत्याशी रमा खलखो के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में श्री तिर्की लोहरा कोचा के टोंका टोली वार्ड नंबर 18 पहुंचे और मतदाताओं से रमा खलखो को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि क्रम संख्या 5 पर बेंच छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से रमा खलखो को विजयी बनाना हम सभी का सामूहिक संकल्प है।




